अमरोहा, अगस्त 1 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर से जीरो ट्रैफिक रहेगा। कावंड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी ने इस बावत निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही नेशनल व स्टेट हाईवे पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है। गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार को लेकर नेशनल हाईवे के साथ ही स्टेट हाईवे पर भी कावंड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसके चलते पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। अभी तक स्टेट हाईवे पर जीरो ट्रैफिक किया गया था लेकिन रविवार को नेशनल हाईवे पर भी जीरो ट्रैफिक किया जाएगा। जिसके चलते पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; जानें कौन सी सड़कें होंगी बंद, कहां डायवर्जन एसपी ने रविवार दोपहर से नेशनल हाईवे पर जीरो ट्रैफिक करने के निर्देश ...