कांवड़ यात्रा: जगह जगह लगाए जाए रहे क्यू आर कोड, होर्डिंग्स
हापुड़, जुलाई 31 -- पावित्र सावन माह के शुभारंभ के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित निर्विघ्र संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमकिता देते हुए जनपद भर में व्यापक और अत्याधुनिक इंतजाम किए जा रहे हैं। बिजली के खंभों पर बैरिकेडिंग और अलर्ट संकेतक लगाए गए हैं। जगह जगह क्यू आर कोड और होर्डिग्स लगाए गए हैं, ताकि कांवड़ियों को विभिन्न सटीक जानकारी मिल सकेगी। कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और विद्युत विभाग के समन्वय से विशेष सावधानी बरती जा रही है। कांवड़ पटरी व मुख्य मार्गों पर स्थित बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को चारों और मजबूती से बैरिकेड कर दिया गया है। इसके साथ ही खतरे के संकेतक के बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि कोई भी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.