कांवड़ यात्रा: कांवड़ियों का गांव-गांव किया जाएगा सत्यापन
बागपत, जुलाई 19 -- बागपत। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले शिवभक्तों का सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर कांवड़ियों का सत्यापन करेंगी। उन्हें पहचान पत्र साथ रखने के लिए जागरूक करेगी। किस गांव से कितने शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और गौमुख जा रहे है, इसकी सूची उच्चाधिकारियों को सौपेंगे। 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। बागपत जिले से भी हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और गौमुख जाएंगे, लेकिन इससे पहले पुलिस और राजस्व विभाग की टीम उनका सत्यापन करेगी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गांव-गांव जाएंगी। वहां से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की सूची बनाएगी। इस कार्य में ग्राम प्रधानों से भी सहयोग लिया जाएगा। वहीं, निकायों में यह जिम्मेदारी पुलिस के साथ निकाय प्रशासन की होगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.