हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार,संवाददाता। आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-334, विभिन्न अंडरपास, फ्लाईओवरों तथा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से हरिद्वार पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ यातायात बिपेंद्र सिंह और यातायात निरीक्षक हितेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और निर्माण कार्यों से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों को कांवड़ मेले से पहले सभी लंबित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। हरिलोक तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एप्रोच वॉल के पास मिट्टी की लेवलिंग कर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने क...