कांवड़ मेले से पहले पुलिस-एनएचएआई ने किया मार्ग का निरीक्षण, खामियां दूर करने के निर्देश
हरिद्वार, जुलाई 3 -- आगामी श्रावण कांवड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ यात्रियों को निर्बाध और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की संयुक्त टीम ने चंडीघाट से चिड़ियापुर तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर अभ्य सिंह और सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र कुमार ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ चंडीघाट से चिड़ियापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग, नहर पटरी और कांगड़ी फ्लाईओवर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों, क्षतिग्रस्त मार्ग, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.