कांवड़ मेले में पेयजल व सीवर व्यवस्था का अधीक्षण अभियंता ने लिया जायजा
रुडकी, जुलाई 29 -- रुड़की, संवाददाता । कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध पेयजल और सुचारु सीवर व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता ने विभिन्न मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों, विभागीय अधिकारियों तथा कांवड़ यात्रियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के स्थायी शौचालयों, मोबाइल टॉयलेटों, सीवर सक्शन टैंकरों, पेयजल टैंकों और मोबाइल जलापूर्ति व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विभाग की टीमें 24 घंटे सक्रिय रहकर पेयजल आपूर्ति, सीवर सफाई और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें- Haridwar N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.