कांवड़ मेले में पुलिस ने दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया
हरिद्वार, अगस्त 6 -- कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बिछड़े बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया। पुलिस के अनुसार केशव आश्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 11 वर्षीय ठाकुर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी मेरठ रोते हुए मिला। बच्चे को संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। लाउडस्पीकर और स्थानीय संपर्कों की मदद से उसके परिजनों का पता लगाया गया। परिजनों के मिलने के बाद बच्चे को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं बैरागी कैंप पार्किंग स्थित खोया पाया केंद्र पर पवन यादव निवासी बागपत यूपी ने अपने आठ वर्षीय पुत्र लक्ष्य के लापता होने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- बारिश में भी कांवड़ियों में उत्साह पुलिस टीम ने अपर उप निरीक्षक दीपक के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही देर में बच्चे को सकुशल ढूंढ निकाला।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.