कांवड़ मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कंट्रोल रूम सक्रिय
हरिद्वार, जुलाई 26 -- 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला अस्पताल के मीटिंग हॉल में कांवड़ स्वास्थ्य कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। रविवार को कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि सोमवार से कांवड़ मार्ग पर स्थापित किए जाने वाले करीब 27 स्वास्थ्य शिविरों में चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्टाफ नर्सों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर वन विभाग अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.