हरिद्वार, जुलाई 29 -- बिना आईडी कमरा नहीं देने, रेट लिस्ट लगाने के दिए निर्देश मांस-मदिरा पर रोक का पालन कराने, अतिक्रमण हटाने पर जोरहरिद्वार। कांवड़ मेला की तैयारियों के तहत बुधवार को रानीपुर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एसपीओ, सीएलजी सदस्यों, स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और होटल, ढाबा संचालकों के साथ बैठक आयोजित हुई।बैठक में मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की। साथ ही व्यापारियों को दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, होटल संचालकों को बिना आईडी किसी को कमरा नहीं देने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक वहीं मांस और मदिरा पर रोक का पालन करन...