कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद
रिषिकेष, जुलाई 31 -- कांवड़ मेला-2026 के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने हरिपुरकलां क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक भौतिक शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया है। इस अवधि में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिपुरकलां क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही और मार्ग डायवर्जन के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई को स्कूलों में रहेगी छुट्टी? क्या कल भारी बारिश की वजह से होगा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.