हरिद्वार, जुलाई 12 -- आगामी कांवड़ मेला-2026 को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को यातायात पुलिस लाइन स्थित कमलदास कुटिया में यातायात पुलिस और सीपीयू के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात बिपेंद्र कुमार ने की। इसमें हरिद्वार और रुड़की की यातायात पुलिस तथा सीपीयू के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक यातायात ने पिछले कांवड़ मेले के अनुभवों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से सुझाव लिए। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ यात्रा: होटल-ढाबा संचाल...