कांवड़ मेला-2026 के लिए पुलिस कल्याण समिति गठित
हरिद्वार, जुलाई 10 -- कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण और आवश्यक सुविधाओं के बेहतर समन्वय हेतु पुलिस कल्याण समिति का गठन किया है। एसपी सिटी अभय सिंह को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मेले के दौरान पुलिस कर्मियों से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेंगे। पुलिस की ओर से गठित पुलिस कल्याण समिति में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर रितेश शाह तथा थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह को सदस्य बनाया गया है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार समिति कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.