कांवड़ मेला राष्ट्रीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव भेजने की मांग
हरिद्वार, अगस्त 17 -- कांवड़ मेले के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार का स्वागत किया। इस दौरान संजय चोपड़ा ने मांग की कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था से जुड़े कांवड़ मेले को आगामी बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद नगर निगम ने सफाई और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित कीं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि कांवड़ मेला नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, पार्षदों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल रहा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार का सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.