कांवड़ मेला खत्म होते ही कुंभ की तैयारियों में जुटा मेला प्रशासनिििि
हरिद्वार, अगस्त 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ मेला-2026 संपन्न होते ही कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने मेला प्रशासन और विभिन्न निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ प्रमुख घाटों, पार्किंग स्थलों, सड़कों और संपर्क मार्गों का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए।मेलाधिकारी ने हरकी पैड़ी, कांगड़ा घाट, सर्वानंद घाट, वीआईपी घाट, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंभ के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की संख्या और यातायात दबाव को देखते हुए अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.