कांवड़ मेला क्षेत्र में मेयर ने किया निरीक्षण, पॉलीथिन लेकर बांटे कंपोस्टेबल बैग
हरिद्वार, अगस्त 8 -- कांवड़ मेला क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम का अभियान जारी है। शनिवार को मेयर किरन जैसल ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मेयर ने श्रद्धालुओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही पॉलीथिन एकत्र कर उसके स्थान पर कंपोस्टेबल बैग वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और संस्कृति से जुड़ा पर्व है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने तथा पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.