रुडकी, जुलाई 26 -- रुड़की, संवाददाता। कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने संचार व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी कर ली है। मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में करीब 300 हैंडहेल्ड वायरलेस सेट का उपयोग किया जाएगा। इन वायरलेस सेटों के माध्यम से किसी भी घटना, दुर्घटना, ट्रैफिक जाम, भीड़ के दबाव या अन्य आपात स्थिति की सूचना कुछ ही क्षणों में संबंधित अधिकारियों और कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे मौके पर तैनात पुलिस बल को तुरंत आवश्यक दिशा-निर्देश मिलेंगे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी। हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में हर वर्ष लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा के दौरान पहुंचते हैं। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती ह...