हरिद्वार, जुलाई 28 -- कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को मेला अस्पताल स्थित स्वास्थ्य विभाग के कांवड़ कंट्रोल रूम में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी ड्यूटी आवंटित की गई। इस दौरान सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के उप नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल तोमर ने बताया कि मेले के दौरान संचालित 27 सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में कुल 260 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी कर्मियों के ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद उन्हें आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा इकाइयों में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanwar Mela: कांवड़ मेले में पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती, AI ...