कांवड़ मेला: पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी व अतिक्रमण पर ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना
देहरादून, जुलाई 18 -- हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को बैरागी कैंप, दक्षद्वीप और पंतद्वीप पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान पंतद्वीप पार्किंग में गंदगी और तय सीमा से अधिक दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर 50 हजार और अतिक्रमण करने पर 50 हजार रुपये, कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने के आदेश भी दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने पार्किंग स्थलों पर सफाई, हाईमास्ट लाइट, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम को बैरागी कैंप के सभी सेक्टरों में पर्याप्त शौचालय और सफाईकर्मियों की तैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.