मेरठ, जुलाई 29 -- कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने मार्ग को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया है। बुधवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कांवड़ पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई स्थानों पर कमियां पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आगरा नहर मार्ग पर 11 अगस्त तक वाहन नहीं चलेंगे उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भ...