शामली, जुलाई 30 -- कैराना। हरिद्वार व गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का आवागमन शुरु हो गया है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं धार्मिक भावनाओं के अनुरूप संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। इसके तहत मार्ग पर स्थित सभी शराब के ठेकों को पर्दों से पूरी तरह ढकवा दिया गया है, जबकि अंडा, मांस और मछली की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिए गए है। कैराना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से जारी निर्देशों का पालन कराते हुए शराब की दुकानों को पर्दों से ढकवा दिया, ताकि धार्मिक यात्रा के दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्राः शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा का तैयार किया मास्टर...