बुलंदशहर, जुलाई 31 -- शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार, गोमुख, ऋषिकेश, अनूपशहर, नरोरा सहित विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने कांवड़ मार्ग पर विशेष इंतजाम किए हैं। कांवड़ यात्रा के मार्ग में लगे बिजली के पोलों पर सुरक्षा पन्नियां (इंसुलेटिव शीट) लगाई गई हैं। साथ ही प्रत्येक पोल पर चेतावनी स्टीकर भी चस्पा किए गए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं से बिजली के पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। पावर कॉरपोरेशन के खुर्जा खंड डिवीजन के एसडीओ नगर अविनाश कुमार ने बिताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्ग से गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा को पॉलिथिन मुक्त बनाने पर रहेगा जोर ऐसे में किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घ...