मेरठ, अगस्त 18 -- रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 32 वर्षीय आबिद पुत्र रिजवान कुरैशी सोमवार अलसुबह नोएडा से स्कूटी से बुढ़ाना घर आज रहा था। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचा तो अचानक सामने आई नीलगाय से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...