मुजफ्फरनगर, जुलाई 29 -- Kanwar Yatra: कल यानी 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी के कई जिलों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और ढाबों को नॉनवेज बनाने और परोसने पर बैन लगा दिया गया है। वहीं, लहसून प्याज के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। सावन महीने को लेकर जिले डीएम डॉक्टर राजेन्द्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिक के निर्देश पर सभी विभागों ने कमान संभाल ली। कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, और जनसुविधाओं पर विशेष फोकस है। प्रतिबंधित पॉलीथिन पूरी तरह से बैन होगी। खाद्य सामग्री डीजल पेट्रोल की कमी नहीं होने दी जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिस तैनात रहेगी। वहीं, कांवड़ मार्ग में स्थित होटल-ढाबों में मांस-मछली बनाने और परोसने पर प्रतिबंध...