सहारनपुर, अगस्त 2 -- सरसावा। सावन मेले के तीसरे दिन कांवड़ यात्रा ने पूरी रफ्तार पकड़ ली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों से सहारनपुर से शाहजहांपुर यूपी बॉर्डर तक पूरा कांवड़ मार्ग गुलजार रहा। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़िए अनुशासन के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते दिखाई दिए। इस बार 21 लीटर से लेकर 101 लीटर तक गंगाजल वाले कलश श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। रंग-बिरंगी कांवड़ों और भक्ति संगीत ने यात्रा का उत्साह और बढ़ा दिया। 30 जुलाई से शुरू हुआ सावन मेला 11 अगस्त तक चलेगा। यह भी पढ़ें- शामली में बढ़ी कांवड़ियों की रौनक, शिवभक्तों से शिवमय हुआ शहर यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सुरक्षा, यातायात तथा कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओ...