कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
मेरठ, मई 14 -- बुधवार देर रात कांवड़ मार्ग पर कपसाड़ गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुजफ्फरनगर निवासी इकराम अपनी बाइक पर सवार होकर दिल्ली से घर लौट रहा था। कांवड़ मार्ग पर जैसे ही वह कपसाड़ गांव के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इकराम कई फिट हवा में उछला और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल के परिजनों ने अटेरना चौकी में घटना की तहरीर दी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.