कांवड़ मार्ग के गड्ढे बन रहे जानलेवा, निर्माण की मांग
मेरठ, अप्रैल 12 -- सरधना क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की बदहाल स्थिति अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व कपसाड़ के निकट हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने सड़क निर्माण की मांग की है। बता दें कि कांवड़ मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। कपसाड़ गांव के सामने से सड़क धंसी हुई है। हल्की गड्ढा यहां भी बना हुआ है। तेज स्पीड वाहन इस गड्ढे की वजह से अनियंत्रित हो जाते हैं। तीन दिन पूर्व इसी गड्ढे में बाइक का पहिए गिरने से महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने पति व बच्चों के साथ खतौली जा रही थी। इस घटना के बाद लोगों ने सड़क की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो न जाने और कितने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.