शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट और खानपान के ठेलों का निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण, रेट लिस्ट और फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप का क्यूआर कोड प्रमुख स्थान पर लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राहक प्रतिष्ठान की जानकारी लेने के साथ शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को ताजा भोजन, ताजी सब्जियों और सीलबंद मसालों का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग के होटल-ढाबों पर लगने शुरू हो गए क्यू आर कोड बासी भोजन बेचने या अगले दिन क...