कांवड़ मार्गों पर अतिक्रमण, नाथ मंदिर जाने वाले रास्तों पर जाम
बरेली, जून 22 -- सावन और कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच प्रशासन सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में जुटा है, लेकिन कांवड़ियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने अतिक्रमण पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शहर के सातों नाथ मंदिरों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह अतिक्रमण होने से सड़कें संकरी हो गई हैं और कई स्थानों पर रोजाना जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर मार्गों पर अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य कब्जों के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। सावन में जब हजारों श्रद्धालु इन मार्गों से गुजरेंगे, तब स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसके बावजूद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभी तक कोई विशेष अभियान शुरू नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.