कांवड़ मार्गों का हाल जाना, व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
वाराणसी, जुलाई 5 -- वाराणसी, हिटी। सावन में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एसीपी शिवहरि मीणा ने शनिवार को मिर्जामुराद और राजातालाब समेत वाराणसी-भदोही सीमा से सटे इलाकों में निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग और सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में कांवड़ियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। मिर्जामुराद प्रतिनिधि के मुताबिक एसीपी ने वाराणसी-भदोही सीमा पर गुड़िया, बंगला चट्टी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, रखौना में रिंग रोड और राजातालाब क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों के विश्राम स्थल की व्यवस्था की समीक्षा की। बताया कि सावन में प्रयागराज से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Amroha News: कांवड़ यात्रा मार्ग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.