मेरठ, अगस्त 3 -- मेरठ। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों के सफर को सुरक्षित बनाने एवं वन्य जीवों के शिविरों के आसपास अथवा कांवड़ मार्ग पर निकल आने की स्थिति से निपटने के लिए वन कर्मियों की टीमों की तैनाती कर दी। तेंदुआ एवं मगरमच्छ रेस्क्यू टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। डीएफओ वंदना फोगाट ने रविवार को टीम के साथ बैठक की। तैयारियों की समीक्षा के साथ निर्देश दिये कि तेंदुआ एवं मगरमच्छ रेस्क्यू टीमें तैयार रहे। नदियों एवं कांवड़ मार्ग पर संकेतक बोर्ड लगा दिये जाए। रेस्क्यू टीमों को निर्देशित किया कि वह रेस्क्यू के तमाम उपकरण साथ रखे। डीएफओ वंदना ने बताया कि रिठानी, सरधना, परीक्षितगढ़, मेरठ, हस्तिनापुर रेंज के 28 कर्मचारियों की ड्यूटी कांवड़ मार्गों पर लगाई गई है। जो लगातार भ्रमण करते रहेंगे। कहीं भी वन्य जीव के निकल आने की सूचना पर तत्काल...