बस्ती, अगस्त 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में आयोजित कांवड़ महोत्सव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने ऐसा शमां बांधा कि पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इधर स्टार पवन सिंह को देखने व सुनने के लिए करीब एक लाख से अधिक कांवड़ियों की भीड़ पहुंच गई। कांवड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच रहा। कई ने बैरियर पार कर मंच की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और भीड़ को पीछे किया। इससे पूर्व शांति सेवा संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी शिम्पी सिंह ने पवन सिंह का स्वागत किया।पवन सिंह मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल शोर और तालियों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Basti News: कांवड़ महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, हुई पुष्पवर्षा कांवड़ियों और आयोजकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पवन सिंह ने सावन और शिव भक्ति से जुड़े कई गी...