रुडकी, जुलाई 29 -- ​मंगलौर, संवाददाता। गुड़मंडी के पास कांवड़ बचाने के चक्कर में बाइक के फिसलने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुरकाजी निवासी 50 वर्षीय सागर अपने पुत्र रिहान के साथ मंगलवार देररात मंगलौर में अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। गुड़मंडी के पास अचानक सड़क पर कांवड़ आ जाने से उनकी बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। ​इससे बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इलगते पर सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया।​​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...