कांवड़ पटरी मार्ग पर पेटीएम कर्मचारी से मोबाइल और बाइक लूटी
मेरठ, जून 13 -- शुक्रवार देर रात रजवाहा कांवड़ पटरी पर पाली पुल के निकट चार बदमाशों ने पेटीएम कम्पनी के कर्मचारी से मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। बाद में पुलिस ने पीड़ित को उसके घर छोड़ा। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी आकाश शर्मा पुत्र महेश शर्मा पेटीएम कंपनी के बड़ौत जोन में सेल्स विभाग में टीम लीडर है। शुक्रवार रात वह बाइक पर सवार होकर रजवाहा कांवड़ पटरी से होते हुए गांव लौट रहा था। जैसे ही वह पाली पुल के निकट पहुंचा तो वहां पहले से खड़े युवक ने बाइक आगे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.