रुडकी, फरवरी 16 -- कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर सोमवार शाम को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक की हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 45 वर्षीय प्रशांत शुक्ला पुत्र जेएम शुक्ला, निवासी सिद्धार्थ एन्क्लेव, रामनगर, रुड़की तथा 22 वर्षीय गुलशन पुत्र देशराज, निवासी पूरनपुर, राजपुर, कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.