हरिद्वार, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है। जिला प्रशासन और जिला पंचायत की ओर से कांवड़ पटरी मार्ग पर शौचालय और स्नान की व्यवस्था की गई है। नियमित सफाई भी कराई जा रही है। पानीपत से आए कांवड़ियों ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी और लंबी यात्रा के बीच स्नान की सुविधा से काफी राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...