कांवड़ पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
रुडकी, जून 14 -- क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। रविवार सुबह राहगीरों ने कांवड़ पटरी के किनारे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि मृतक के हाथ पर 'नसीम' नाम का टैटू गुदा हुआ है तथा उसने गले में काला गमछा पहन रखा था। प्रथम दृष्टया मृतक घुमंतू प्रवृत्ति का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.