कांवड़ खत्म, आज से पुराने रूट पर चलेंगी बसें
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- हल्द्वानी। लंबी दूरी का सफर तय कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कांवड़ मेला संपन्न होने के साथ ही आज से हल्द्वानी से दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन अपने पुराने और निर्धारित रूटों पर सामान्य हो जाएगा। मार्ग बहाल होने से यात्रियों को न केवल 60 से 70 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बढ़ा हुआ अतिरिक्त किराया भी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरिद्वार क्षेत्र में लागू ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था 11 अगस्त को समय सीमा पूरी होने के साथ ही निष्प्रभावी हो गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: 11 दिन बाद खुले मार्ग, यात्री के लिए दौड़ीं रोडवेज की बसें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.