कांवड़ और झाकियों की ऊंचाई तय, हरिद्वार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; 30 जुलाई से यात्रा
हरिद्वार, जुलाई 11 -- कांवड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार छह फीट से ऊंची सामान्य कांवड़ और 10 फीट से ऊंची झांकी पर रोक लगाई गई है। हथियार, रेट्रो साइलेंसर, ऊंची आवाज वाले डीजे बजाने और नशे की हालत में यात्रा करने पर प्रतिबंध रहेगा। हरिद्वार पुलिस ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए जारी एडवाइजरी में कहा है कि सामान्य कांवड़ की ऊंचाई छह फीट और कांवड़ झांकी की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे अधिक ऊंचाई होने पर विद्युत लाइनों से टकराने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पिछले कांवड़ मेले में करीब चार करोड़ कांवड़िये गंगाजल लेने हरिद्वार आए थे। इस बार चार करोड़ से भी ज्यादा कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.