कांवड़ : पिता और पुत्री साइकिल से कर रहे कांवड़ यात्रा
गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सावन में कांवड़ यात्रा के बीच वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी डॉ. उमेश चंद्र पंत और उनकी 19 वर्षीय बेटी उमंग पंत ने आस्था के साथ स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश देने की अनूठी पहल की है। पिता-पुत्री की यह जोड़ी पांच से 10 अगस्त तक करीब 501 किलोमीटर की पांच दिवसीय साइकिल यात्रा पर निकली है। यात्रा का उद्देश्य कांवड़ियों और रास्ते में मिलने वाले लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। यात्रा पर निकले डॉ. पंत का कहना है कि साइकिल चलाएं स्वस्थ रहें केवल नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का संदेश है। यात्रा के दौरान पिता-पुत्री लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी देने के साथ योगासन, प्राणायाम और होम्योपैथिक पद्धति के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय भी बताएंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ : 76 वर्षीय भूरी अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.