शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली शुक्रवार को पुवायां बाईपास पर पलट गई। हादसे में 12 कांवरियां घायल हो गए। घायलों को पुवायां सीएचसी और सिंधौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। पुवायां सीएचसी से विकास और सत्यपाल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कांवड़ियों ने बताया कि निगोही के गौरीखेड़ा गौंटिया से करीब 45 श्रद्धालु तीन दिन पहले फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक करने गए थे। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली अचानक पलट गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरके रावत ने पुलिस वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश की हालत सामान्य बताई गई। यह भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों के जत्थे को बेकाबू ट्रक ने रौंदा; 3 लोग घायल, डेढ़ घंटे जाम रहा हाइवे पुलिस ने कांवड़...