मेरठ, अगस्त 6 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मेहनत कर रहा है। गुरुवार को डीएम डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों के साथ गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने नानू पुल से भोले की झाल तक कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य शिविर का भी जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध दवाइयों के स्टॉक और कांवड़ियों को दिए जा रहे प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत कर मार्ग में मिल रही सुविधाओं और किसी तरह की परेशानी के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत व पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, शौच...