मुख्य संवाददाता, अगस्त 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। मुख्यमंत्री गाजियाबाद के हिंडन से मेरठ तक कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। हवाई सर्वेक्षण और मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का यह कार्यक्रम करीब डेढ घंटे का रहेगा। सीएम योगी शनिवार को राजकीय विमान से लखनऊ से हिंडन पहुंचेंगे। सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर हिंडन से वे हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करते हुए गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव, बागपत के पुरा महादेव मंदिर और मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर की व्यवस्थाओं का सर्वेक्षण करते हुए मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से वे दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास बने मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कांवड़ियों से स...