हरिद्वार, अगस्त 7 -- देवभूमि विकास फाउंडेशन के सदस्यों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर फल वितरित किए। इस अवसर पर संरक्षक रेखा बाल्मीकि ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कांवड़िए कई किलोमीटर लंबी यात्रा कर महादेव के जलाभिषेक के लिए हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर जाते हैं। इनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को फल, जल, भोजन वितरित करने से पुण्य मिलता है। हरिद्वार वासियों को इनकी सेवा करने का मौका मिलता है। यह सभी शिव के गण हैं। इस दौरान अध्यक्ष कमल भगत, उपाध्यक्ष विकास चंचल, सचिव शीतल चंचल, कोषाध्यक्ष कौशल्या चंचल, बबली, राहुल चुटेला, अखिलेश चंचल, लावण्य आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों को फल वितरित कर पुलिस ने निभाई सेवा की परंपरा यह भी पढ़ें- अमरिया से कांवड़ लेने के लि...