कांवड़ियों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए स्वामी प्रसाद मौर्य व इकबाल महमूद, सुनवाई टली
संभल, अगस्त 4 -- कांवड़ियों और शिवभक्तों पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सिविल जज सीनियर डिवीजन) में होने वाली सुनवाई टल गई। न्यायालय के नोटिस के बावजूद पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सपा विधायक इकबाल महमूद उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय कर दी है। यह मामला हिंदू राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता की ओर से दाखिल परिवाद पर चल रहा है। आरोप है कि दोनों नेताओं ने शिवभक्तों और कांवड़ियों को कथित रूप से गुंडा और अराजक तत्व कहकर संबोधित किया था। परिवादी अधिवक्ता प्रसून निक्की ने बताया कि अदालत ने 17 जुलाई को स्वामी प्रसाद मौर्य और इकबाल महमूद को नोटिस जारी कर 4 अगस्त तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। मंगलवार को निर्धारित तिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.