सिद्धार्थ, अगस्त 8 -- डुमरियागंज। हर कांवड़ियों को सनातन धर्म के लोग भगवान भोलेनाथ के स्वरूप में देखते हैं। इन पर गलत टिप्पणी किया जाना निंदनीय है। मौलाना साजिद रशीदी का बयान उचित नहीं है। ये बातें डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जारी प्रतिक्रिया में कही। कहा कि देश की सनातन परंपरा, आस्था और कांवड़ यात्रा का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी के कथित बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंने नेपाल का उदाहरण देते हुए अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। साथ ही कहा कि सनातन समाज कांवड़ यात्रियों को भगवान भोलेनाथ का स्वरूप मानकर उनका सम्मान करता है। यह भी पढ़ें- मौलाना के बयान को लेकर आक्रोश यह भी पढ़ें- हरिहरनाथ कारिडोर से जुड़ेगा ...