कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- छपार। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर रामपुर तिराहे पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान शिवभक्तों को फल व कोल्डड्रिंक का वितरण भी किया गया। शिवरात्रि के नजदीक आते ही कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को रामपुर तिराहे पर एसपी क्राइम इंदू सिद्धांत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व एडीएमई ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रामपुर तिराहे के अस्थाई थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने शिवभक्तों को फल व कोल्डड्रिंक वितरित की। इस दौरान सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा, सीओ ट्रैफिक राधा रमण सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिव की भक्ति में डूबा सहारनपुर, बोल बम के जयकारों की गूंज यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं और सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.