कांवड़ियों ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, करीब 5 करोड़ हरिद्वार पहुंचे; गंगा घाटों पर छोड़ गए 7000 मीट्रिक टन कचरा
हरिद्वार, अगस्त 12 -- कांवड़ मेले में आस्था के सैलाब का नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। मेला अवधि के 13 दिनों में चार करोड़ 80 लाख 40 हजार कांवड़िए हरकी पैड़ी समेत विभिन्न घाटों से गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। कांवड़ यात्रा के पिछले 40 साल में पहली दफा इतनी बड़ी संख्या में शिवक्त गंगा जल लेने पहुंचे। जबकि पिछले साल 4.52 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर गए थे। शिवभक्तों की भारी भीड़ के चलते विभिन्न घाटों में 7000 हजार मीट्रिक टन कचरा भी जमा हुआ। नगर निगम की टीम लगातार सफाई में जुटी है। अभी तक 5500 मीट्रिक टन से अधिक कचरा साफ किया जा चुका है। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में लगातार बढ़ती शिवभक्तों की भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्त कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंचे। शिवभक्तों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.