हरिद्वार, अगस्त 2 -- धर्मनगरी पहुंचे कांवड़ियों ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं पर मिले-जुले अनुभव साझा किए। अधिकांश श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की, जबकि कुछ ने भोजन की कीमतों और रेट लिस्ट नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। हरकी पैड़ी से कांवड़ पटरी मार्ग पर चल रहे दिल्ली पंजाबी बाग निवासी रोहित ने बताया कि काफी समय से कांवड़ लेने आ रहे हैं। पहले की तुलना में अब बेहतर सुविधा हैं। हरिद्वार में स्थानीय लोगों का स्वभाव ठीक है। दुकानदार भी ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। दुकानदार खाना थोड़ा महंगा देते हैं। कोई रेट लिस्ट नहीं होने से मामला गड़बड़ा जाता है। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये गुड़गांवा निवासी रौनक ने बताया कि व्यवस्था कुछ जगह ठीक होती है और कुछ जगह पर परेशानिय...