कांवड़ियों को टक्कर मारकर खींच ले गया कार सवार, दो जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर ,सवांददाता। कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर अज्ञात कार सवार ने देर रात दो बाइक सवार कावड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक वाहन मे फंस गईं और करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल कावड़ियों को हैदराबाद पुलिस ने गोला सीएचसी भिजवाया। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। थाना मोहम्मदी के गांव खेतारा निवासी श्यामू (23) पुत्र मनी राम और विपिन (20) पुत्र महेंद्र एक बाइक पर सवार होकर गोला मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे कि जैसे ही इनकी बाइक चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर पहुंची ही थी कि अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक वाहन मे फंस गईं और एक किलोमीटर से अधिक खींच ले गईं। वाहन चालक थाना हैदराबाद के गांव नयागांव मोड़ की तरफ भगा ले गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.