कांवड़ियों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटे रहे डॉक्टर
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- श्रावण के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट दिखाई दिया। शासन के निर्देश पर सुबह से ही जनपद में बनाए गए विभिन्न कावड़ यात्रा सुविधा केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय देखी गई। कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उन्हें उचित परामर्श भी दिया। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों के लिए गठित की गई टीमों को सुबह से ही सक्रिय कर दिया। एटा-शिकोहाबाद मार्ग, एटा-टूंडला मार्ग के अलावा अन्य मार्गों पर बनाए गए कावड़ यात्रा सुविधा केंद्रों पर डॉक्टरों की टीम समूचे दिन अपने कार्यों को अंजाम देती रही। टीम में एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट के अलावा वार्ड बॉय सभी आवश्यक दवाओं के साथ मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hapur News: सीएमओ ने कांवड़ हेल्थ कैंपों में जांची व्यवस्थाएं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.